एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी में 627 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 22 रुपये की मामूली तेजी के साथ 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी में 627 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 22 रुपये की मामूली तेजी के साथ 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 627 रुपये के उछाल के साथ 65,609 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,982 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,857 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 25.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,857 डॉलर प्रति औंस रह गयी जिससे सोने की कीमत कमजोर रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).