जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी में 259 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल की तेजी को दर्शाते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 21 रुपये की मामूली तेजी के साथ 49,644 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल की तेजी को दर्शाते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 21 रुपये की मामूली तेजी के साथ 49,644 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर, चांदी की कीमत 259 रुपये की गिरावट के साथ 66,784 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछला बंद भाव 67,043 रुपये प्रति किलोग्राम था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 21 रुपये की मामूली तेजी आई जो कॉमेक्स (अमेरिका स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की कीमतों में आई कल रात की तेजी को दर्शाता है।’’
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह तक अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के कारण भी सोने की कीमतों में तेजी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1,879 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 25.71 डॉलर प्रति औंस रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

