जरुरी जानकारी | सोने में 30 रुपये की मामूली तेजी, चांदी 596 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 30 रुपये की मामूली तेजी के साथ 51,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में बृहस्पतिवार रात आई तेजी के बाद घरेलू बाजार में मूल्यवान धातु के भाव में मजबूती आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 30 रुपये की मामूली तेजी के साथ 51,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में बृहस्पतिवार रात आई तेजी के बाद घरेलू बाजार में मूल्यवान धातु के भाव में मजबूती आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 596 रुपये की बढ़त के साथ 69,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,493 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के ही भाव क्रमश: 1,956 डॉलर प्रति औंस और 25.54 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,956 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रुख के रुख के साथ कारोबार कर रहा था। इससे सोने की कीमतों में स्थिरता रही।’’
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ने और कच्चेतेल की कीमत में आई तेजी के बीच निवेशकों की तरफ से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा मांग बढ़ने से सोना चार में से लगातार तीसरे सप्ताह लाभ में रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

