एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि, सर्द दिन होने का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार का दिन सर्द रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि, सर्द दिन होने का पूर्वानुमान

नयी दिल्ली, 16 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार का दिन सर्द रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है जबकि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी में दिन सर्द होने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं दिल्ली में रविवार की सुबह मध्यम दर्जे की धुंध छाई रही।

दिल्ली में शनिवार को कड़ाके की सर्दी पड़ी और इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और घना कोहरा छाया रहा।

अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला जहां के आंकड़ों को पूरे शहर के लिए मानक माना जाता है वहां पर न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से कम था।

दिल्ली के नरेला और जाफरपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोनों जगहों पर क्रमश: 10.7 डिग्री और 10.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से क्रमश: सात और नौ डिग्री कम है।

नरेला शनिवार को दिल्ली का सबसे ठंडा स्थान रहा।

आईएमडी के मुताबिक सर्द दिन तब माना जाता है जब न्यूनतम तामपान 10 डिग्री से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो। विभाग के मुताबिक कड़ाके की सर्दी तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे हो।

आईएमडी ने बताया कि अगले चार दिनों तक दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार पूर्वाह्न 10 बजकर पांच मिनट पर 261 दर्ज की गई जबकि पड़ोसी फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 दर्ज किया गया। गाजियाबद में 245,ग्रेटर नोएडा में 214 और नोएडा में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).