देश की खबरें | कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार के साथ ही न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 15 दिसंबर कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार के साथ ही न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि घाटी में बीती रात पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा, लेकिन पिछली रात की तुलना में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बृहस्पतिवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
बुधवार को यहां का तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो इस मौसम की सबसे सर्द रात थी।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे तथा बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा जबकि कोकेरनाग शहर में यह शून्य से 1.9 डिग्री नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने तथा शनिवार को बादल छाए रहने व ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। कश्मीर में कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

