एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली लाभ, चांदी 216 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के अनुरूप मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 103 रुपये की तेजी के साथ 47,124 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली लाभ, चांदी 216 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, नौ नवंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के अनुरूप मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 103 रुपये की तेजी के साथ 47,124 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 119 रुपये की बढ़त के साथ 63,525 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,406 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,824 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि चांदी 24.36 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत तेजी के साथ 1,824 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे सोने की कीमत मजबूत रही। डॉलर के कमजोर होने तथा मुद्रास्फीति की चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में मजबूती आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).