एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में हल्का कोहरा: मई के महीने में असामान्य मौसम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया जो मई के महीने में असामान्य है।

देश की खबरें | दिल्ली में हल्का कोहरा: मई के महीने में असामान्य मौसम

नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया जो मई के महीने में असामान्य है।

दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सामान्य रूप से मई का महीना सबसे गर्म होता है और इसमें औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हवा में अत्यधिक नमी और दिन तथा रात के तापमान में काफी अंतर की वजह से कोहरे के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हल्के कोहरे में दृश्यता 501 से 1000 मीटर होती है।

सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 20.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है।

राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).