जरुरी जानकारी | सोने में मामूली गिरावट, चांदी 646 रुपये चमकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 19 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,826 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
नयी दिल्ली, 15 फरवरी कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 19 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,826 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इससे पहले शुक्रवार को सोना 46,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी 646 रुपये के लाभ के साथ 69,072 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई, जिसका पिछला बंद भाव 68,426 रुपये प्रति किलो था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की वैश्विक कीमत और रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 19 रुपये की गिरावट आई।’’
सोनवार को आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 72.61 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,819 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 27.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

