जरुरी जानकारी | सोने में मामूली गिरावट, चांदी में लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मजबूत होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 16 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49,484 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर रुपये के मजबूत होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 16 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49,484 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी का भाव 205 रुपये बढ़कर 67,673 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पिछले दिन यह भाव 67,468 रुपये प्रति किलो था।
बुधवार के आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी दर्शाता 73.33 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,879 डालर प्रति औंस हो गया वहीं चांदी 26.22 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार के मुकाबले डॉलर इंडेक्स के घटने से सोने की कीमत में तेजी आई। महामारी की आशंका के कारण आर्थिक सुधार को लेकर चिंता की वजह से सर्राफा कीमतों की तेजी को समर्थन मिला।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

