एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्लीवासियों को मंगलवार को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली, लेकिन तापमान के आगामी दो दिन में फिर से बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट

नयी दिल्ली, 17 मई आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्लीवासियों को मंगलवार को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली, लेकिन तापमान के आगामी दो दिन में फिर से बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सोमवार के 42.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 45.6 डिग्री सेल्सियस था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

नजफगढ़, मुंगेशपुर और आयानगर के स्वचालित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 44.2 डिग्री सेल्सियस, 44.6 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर पश्चिम दिल्ली में रविवार को मुंगेशपुर में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस और शहर के दक्षिण-पश्चिम इलाके के नजफगढ़ में तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था तथा राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में भीषण लू चली थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया कि बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और शुक्रवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी के साथ ‘‘येलो’’ अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने तथा रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे सप्ताहांत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).