एजेंसी न्यूज

Unnao Road Accident: उन्नाव में स्लीपर बस ने मारी ट्रक को टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और 26 यात्री घायल

उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस के ट्रक को पीछे से टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 26 यात्री जख्मी हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Unnao Road Accident: उन्नाव में स्लीपर बस ने मारी ट्रक को टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और 26 यात्री घायल
(Photo Credits ANI)

उन्नाव (उप्र), 4 मई : उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस के ट्रक को पीछे से टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 26 यात्री जख्मी हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना तीन और चार मई की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-264 के पास हुई जब एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा टकराया. यह भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में मेडिकल कॉलेज का जर्जर छज्जा गिरने से तीन की मौत, प्रबंधन और सरकार पर उठे सवाल

उन्होंने बताया कि हादसे में पंजाब निवासी ट्रक चालक हरेंद्र (50) की मौत हो गई तथा बस सवार 26 यात्री घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को औरास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. कुमार ने बताया कि बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी जिसमें बस्ती, कुशीनगर, गोरखपुर के साथ कई अन्य जिलों के यात्री सवार थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).