देश की खबरें | एसएलसी ने महिला एशिया कप में जनता के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार से दाम्बुला में शुरू हो रहे महिला एशिया कप के दौरान जनता के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की।
नई दिल्ली, 16 जुलाई श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार से दाम्बुला में शुरू हो रहे महिला एशिया कप के दौरान जनता के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की।
एसएलसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
टूर्नामेंट में आठ टीमें - भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मेजबान श्रीलंका, थाईलैंड, यूएई, नेपाल और मलेशिया - रनगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी।
एसएलसी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘महिला एशिया कप 2024 आ गया है और प्रवेश निःशुल्क है!’’
टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे जिनमें दो सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं।
भारत शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

