एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में सुस्ती, सेंसेक्स 66,400 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार सुबह सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले और कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार है।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में सुस्ती, सेंसेक्स 66,400 पर

मुंबई, 25 जुलाई प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार सुबह सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले और कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार है।

विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की भावना को प्रभावित किया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 13.76 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 66,398.54 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 4.40 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 19,676.75 पर रहा।

इस सप्ताह टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, सिप्ला, डॉ. रेड्डीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा सहित कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों पर बाजार की निगाह रहेगी।

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एमएंडएम में बढ़त हुई। दूसरी ओर आईटीसी, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इंफोसिस गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 299.48 अंक या 0.45 फीसदी गिरकर 66,384.78 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 72.65 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 19,672.35 पर बंद हुआ।

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत बढ़कर 82.85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).