देश की खबरें | एसकेएम का तीन दिवसीय प्रदर्शन, राज्यपाल को मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, वहीं किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों के सिलसिले में मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल से मिलेंगे।

चंडीगढ़, 27 नवंबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, वहीं किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों के सिलसिले में मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल से मिलेंगे।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी विभिन्न मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव डालने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में किसान मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर एकत्र हुए।

किसान अब निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने, आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के परिवार के लिए मुआवजा और किसी एक सदस्य के लिए नौकरी, कर्ज माफी तथा पेंशन की मांग कर रहे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा विभिन्न किसान संघों का समूह है।

यहां मीडिया को संबोधित करते हुए किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने कहा कि उनके नेता मंगलवार को राज्यपाल से मिलेंगे।

कादियान ने कहा, “हम मंगलवार सुबह 11 बजे राज्यपाल को अपना ज्ञापन देंगे।”

किसान नेताओं ने आगे कहा कि एसकेएम की अगली कार्रवाई मंगलवार को तय की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन के कारण भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और कुछ सड़कों पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया था।

हरियाणा के किसान भी पंचकुला के सेक्टर-5 में एकत्र हुए, जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now