देश की खबरें | एसकेएम ने 'मांगें' पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को कहा कि अगर एनपीएफएएम को खत्म करने सहित उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह देशव्यापी आंदोलन करेगा।
नयी दिल्ली, 25 जनवरी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को कहा कि अगर एनपीएफएएम को खत्म करने सहित उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह देशव्यापी आंदोलन करेगा।
किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यह आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर 2020-21 के विरोध प्रदर्शनों से भी बड़ा होगा।
किसान संगठन कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति ढांचे (एनपीएफएएम) को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने और ऋण माफी की मांग कर रहे हैं।
एसकेएम ने कहा कि उसने शनिवार को यहां आयोजित अपनी राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक में किसानों के संघर्ष को तेज करने का फैसला किया।
एसकेएम ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी लंबित मांगों के समाधान के लिए, 2020-21 में दिल्ली की सीमाओं पर हुए ऐतिहासिक किसान संघर्ष से भी बड़े पैमाने पर देशव्यापी संघर्ष की आवश्यकता है।’’
इसने कहा कि एसकेएम की छह सदस्यीय समिति एसकेएम (एनपी)-केएमएम के साथ समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेगी, ‘‘बशर्ते मांगों पर विशेष रूप से एनपीएफएएम पर मुद्दा आधारित एकता हो।’’
इन मंचों के साथ समन्वय बैठक 12 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)