देश की खबरें | कौशल मंत्रालय का अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के उप सचिव में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। वह मंत्रालय के, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया भवन में स्थित कार्यालय में काम करते हैं।

जियो

नयी दिल्ली, 15 जून कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के उप सचिव में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। वह मंत्रालय के, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया भवन में स्थित कार्यालय में काम करते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पीटीआई बिल्डिंग के दूसरे तल पर स्थित उसके कार्यालय को 16 जून तक साफ-सफाई और संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी के आरोप में डेढ़ साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीटीआई भवन स्थित एमएसडीई के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मंगलवार को घर से काम करने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘पीटीआई भवन के दूसरे तल पर बैठने वाले, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के उप सचिव बी. के. राय 15 जून 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारी अंतिम बार 11 जून 2020 को कार्यालय आए थे।’’

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का तंज, कहा- लॉकडाउन ने साबित किया है, अनाड़ीपन अहंकार है.

इसने कहा कि एमएसडीई के कार्यालय, कमरों, गलियारों और कॉमन एरिया में साफ-सफाई और संक्रमण मुक्त करने का काम किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि राय के संपर्क में आने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से चार जून 202 को जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक आवश्यक कदम उठाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\