देश की खबरें | कौशल विकास निगम घोटाला स्पष्ट तौर पर सत्ता के दुरुपयोग और धनशोधन का मामला : रेड्डी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल के नेता एवं सांसद वी.विजयसाई रेड्डी ने शनिवार को कहा कि कौशल विकास निगम घोटाला स्पष्ट रूप से अधिकारों के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और धनशोधन का मामला है जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है।
अमरावती, नौ सितंबर आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल के नेता एवं सांसद वी.विजयसाई रेड्डी ने शनिवार को कहा कि कौशल विकास निगम घोटाला स्पष्ट रूप से अधिकारों के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और धनशोधन का मामला है जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी पोस्ट में रेड्डी ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू ने 2014 से 2019 के बीच अपने शासन काल में असंख्य संज्ञेय अपराध किए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘चंद्रबाबू नायडू ने 2014 और 2019 के बीच अपने शासन के दौरान असंख्य संज्ञेय अपराध किए हैं। आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम घोटाला सत्ता के दुरुपयोग, धनशोधन और धोखाधड़ी का एक स्पष्ट मामला है। नायडू ने व्यक्तिगत लाभ के लिए सार्वजनिक धन को फर्जी कंपनियों में भेजा ।’’
रेड्डी ने कहा, ‘‘ उन्होंने सीमेंस लिमिटेड के साथ मसौदा समझौते की आड़ में एक बड़ा घोटाला किया। कल्याण और विकास के लिए संग्रहित सार्वजनिक धन का दुरुपयोग अक्षम्य है। सीआईडी और एसीबी के पास तेदेपा प्रमुख द्वारा किए गए अपराध को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।’’
नायडू को शनिवार की सुबह पुलिस ने धोखाधड़ी के सिलसिले में विशेष बस का दरवाजा खटखटा कर तब गिरफ्तार किया जब वह सो रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री को सीआईडी पुलिस ने सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम में एक विवाह सभागार (जिसके बाहर उनकी विशेष बस खड़ी थी) से गिरफ्तार किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)