एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। शहर में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

देश की खबरें | दिल्ली में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान
Corona

नयी दिल्ली, 29 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। शहर में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक शहर के लिए आधिकारिक तौर पर स्वीकृत आंकड़ों के मुताबिक यहां सफदरजंग वेधशाला में आज सुबह न्यूनतम तापामन 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पालम, आयानगर और लोधी रोड वेधशालाओं में न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस, 25.6 डिग्री सेल्सियस और 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).