देश की खबरें | स्कीट निशानेबाज गनेमत और अनंतजीत ने जीता पहला राष्ट्रीय खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की वर्तमान में नंबर एक महिला स्कीट निशानेबाज गनेमत सेखों और नंबर एक पुरुष स्कीट निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका ने बुधवार को यहां अपना पहला व्यक्तिगत सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर भारत की वर्तमान में नंबर एक महिला स्कीट निशानेबाज गनेमत सेखों और नंबर एक पुरुष स्कीट निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका ने बुधवार को यहां अपना पहला व्यक्तिगत सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता।

शॉटगन निशानेबाजों की 66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रही पंजाब की गनेमत और राजस्थान के अनंतजीत ने विपरीत अंदाज में जीत हासिल की।

गनेमत ने क्वालीफिकेशन में 116 अंक बनाये थे और उन्हें चार अंतिम क्वालीफाइंग स्थान के लिए पांच निशानेबाजों के शूटऑफ से गुजरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 60 शॉट के फाइनल में 56 निशाने लगाये।

क्वालीफायर में शीर्ष पर रही जहरा दीसावाला 55 हिट से दूसरे और संजना सूद 44 हिट से तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में अनंतजीत ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए जीत हासिल की।

वह क्वालीफायर में भी शीर्ष पर रहे जिसमें उन्होंने 125 में से 123 अंक जुटाये।

फिर छह पुरुष निशानेबाजों के फाइनल में उन्होंने 60 में से 58 हिट लगाये। मुनेक बातुला 55 अंक से दूसरे और भावतेग गिल 45 अंक से तीसरे स्थान पर रहे।

साल के शुरू में गनेमत ने आईएसएसएफ विश्व कप में एक स्वर्ण और एक रजत सहित दो पदक जीते थे जबकि अनंतजीत ने हांगझोउ एशियाई खेलों में पुरुष स्कीट स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान