जरुरी जानकारी | एसजेवीएन का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में बढ़कर 61 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत मुनाफा दोगुना से अधिक बढ़कर 61.08 करोड़ रुपये हो गया है। असाधारण आय की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 29 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत मुनाफा दोगुना से अधिक बढ़कर 61.08 करोड़ रुपये हो गया है। असाधारण आय की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 17.21 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी के वित्तीय परिणामों में तिमाही के दौरान 103.84 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ दिखाया है।

हालांकि, कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 582.78 करोड़ रुपये से घटकर 573.23 करोड़ रुपये रह गई।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के 1,359.30 करोड़ रुपये से घटकर 911.44 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष में कुल आय भी 2022-23 के 3,282.50 करोड़ रुपये से घटकर 2,876.96 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2023-24 के लिए 65 पैसे प्रति शेयर के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी, जो आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

अंतिम लाभांश फरवरी, 2024 में घोषित वित्त वर्ष 2024 के लिए 1.15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड