जरुरी जानकारी | एसजेवीएन का लाभ दिसंबर तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एसजेवीएन का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 287.42 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, छह फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एसजेवीएन का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 287.42 करोड़ रुपये रहा।

एसजेवीएन ने सोमवार को बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसने 235.46 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 610.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 711.24 करोड़ रुपये हो गई।

एसजेवीएन के निदेशक मंडल ने इस वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की मंजूरी दी है। इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 17 फरवरी तय की गई है।

कंपनी की चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर अवधि का शुद्ध लाभ 37.98 प्रतिशत बढ़कर 1,349.48 करोड़ रुपये रहा।

एसजेवीएन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने कहा कि बीती तिमाही का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 25.06 प्रतिशत बढ़कर 290.98 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 232.67 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\