जरुरी जानकारी | एसजेवीएन ने बिजली आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के साथ समझौता किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन ने मंगलवार को नेपाल में अपनी 900 मेगावाट की अरुण-तीन जलविद्युत परियोजना से बिजली की आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।
नयी दिल्ली, एक जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन ने मंगलवार को नेपाल में अपनी 900 मेगावाट की अरुण-तीन जलविद्युत परियोजना से बिजली की आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।
एसजेवीएन ने बयान में कहा कि कंपनी ने अपनी आगामी 210 मेगावाट की लुहरी स्टेज-I और हिमाचल प्रदेश में 382 मेगावाट क्षमता की सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना से बिजली की आपूर्ति के लिए यूपीपीसीएल के साथ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर भी हस्ताक्षर किए।
ये परियोजनाएं राष्ट्रीय ग्रिड में 592 मेगावाट की हरित ऊर्जा जोड़ेगी। इन जलविद्युत परियोजनाओं से सालाना 214 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी।
दोनों परियोजनाओं के दिसंबर, 2028 तक चालू होने की उम्मीद है।
बयान में कहा गया, ‘‘एसजेवीएन ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. के साथ अपनी 900 मेगावाट की अरुण-तीन जलविद्युत परियोजना से बिजली की आपूर्ति के लिए बिजली बिक्री समझौते (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं।’’
नौ सौ मेगावाट क्षमता की अरुण-तीन जलविद्युत परियोजना का विकास एसजेवीएन द्वारा नेपाल के संखुवासभा जिले में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एसजेवीएन अरुण-तीन पावर डेवलपमेंट कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

