देश की खबरें | असम में छह टोके गेको छिपकलियों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने असम के सोनितपुर जिले में छह टोके गेको छिपकलियों को अवैध तस्करी से बचा लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तेजपुर, 13 मई पुलिस ने असम के सोनितपुर जिले में छह टोके गेको छिपकलियों को अवैध तस्करी से बचा लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति बोरघाट पुलिस थाना क्षेत्र के मानशिरी इलाके में अवैध कारोबार करने वाले कुछ लोगों को बृहस्पतिवार रात इन छिपकलियों को बेचने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उन्हें बचा लिया।

इन छिपकलियों की बाजार में अनुमानित कीमत छह लाख रुपए है।

मणिपुर को पूर्वोत्तर में टोके गेको छिपकलियों के अवैध कारोबार का केंद्र माना जाता है, तथा हाल के वर्षों में असम में इसका अवैध कारोबार बढ़ा है।

टोके गेको एशियाई निशाचर छिपकली होती है, जिसकी लंबाई 40 सेंटीमीटर तक होती है और उसकी नीली-भूरी त्वचा पर नारंगी धब्बे होते हैं।

दक्षिण पूर्व एशिया में माना जाता है कि यह ड्रेगन की वंशज है। इसे सौभाग्य एवं प्रजनन क्षमता का प्रतीक माना जाता है। दक्षिण एशियाई देशों में पारंपरिक दवाइयां बनाने में इस्तेमाल होने के लिए छिपकली की इस प्रजाति की तस्करी की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स