देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सात माह में छह आतंकी हमले, देश जवाब चाहता है: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल चार जवानों की मौत होने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशान साधा और कहा कि सात माह में छह आतंकी हमले सरकार के तमाम दावों को ख़ारिज करते हैं।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल चार जवानों की मौत होने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशान साधा और कहा कि सात माह में छह आतंकी हमले सरकार के तमाम दावों को ख़ारिज करते हैं।
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि देश अब जवाब चाहता है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी समेत सेना के चार जवानों की मंगलवार तड़के मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
खेड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमले की बुरी खबर मिली। चार बहादुर जवान और एक अधिकारी शहीद हो गये।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सात महीनों में छह आतंकी हमले सरकार के तमाम दावों को खारिज करते हैं। देश जवाब चाहता है। सिर्फ नारों से देश नहीं चला करते।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

