देश की खबरें | भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरे गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौका को जब्त कर लिया है।

चेन्नई, 17 मार्च भारतीय तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौका को जब्त कर लिया है।

इस महीने हुई इस तरह की यह दूसरी घटना है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीलंका के मछुआरे 16 मार्च को भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे और तटरक्षक जहाज वज्र ने कन्याकुमारी से लगभग 117 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में समुद्री निगरानी के दौरान उनकी नाव देखी।

भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 का उल्लंघन करने के लिए छह सदस्यीय दल को गिरफ्तार कर उनकी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चालक दल इस बात से पूरी तरह अवगत था कि वह भारतीय जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहा है और जहाज की स्वचालित पहचान प्रणाली को जानबूझकर बंद कर दिया गया था।

नाव और मछुआरों को तूतीकोरिन बंदरगाह लाकर आगे की जांच के लिए समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\