एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब के फिरोजपुर में तीन लोगों की हत्या के आरोप में औरंगाबाद से छह व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फिरोजपुर में एक महिला और उसके दो रिश्तेदारों की कुछ दिन पहले कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में महाराष्ट्र से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब के फिरोजपुर में तीन लोगों की हत्या के आरोप में औरंगाबाद से छह व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़, सात सितंबर पंजाब के फिरोजपुर में एक महिला और उसके दो रिश्तेदारों की कुछ दिन पहले कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में महाराष्ट्र से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि राज्य पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में औरंगाबाद से छह शूटरों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने तीन सितंबर के मामले को सुलझा दिया।

आरोपियों की पहचान तरनतारन के चोहला साहिब निवासी गुरप्रीत सिंह, फिरोजपुर के कुंडे गांव निवासी प्रिंस और फिरोजपुर के बस्ती बाग वाली निवासी रविंदर सिंह, सुखचैन सिंह, अक्षय और राजबीर सिंह के रूप में हुई है।

पंजाब पुलिस के प्रमुख ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी शूटर आशीष चोपड़ा के करीबी सहयोगी थे। आशीष चोपड़ा वर्तमान में फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश में छिपा बैठा है और उसे भगोड़ा करार दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, मादक पदार्थ और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

उसने बताया कि गुरप्रीत सिंह को दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि आपसी प्रतिद्वंद्विता के कारण ये हत्याएं की गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).