एजेंसी न्यूज

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: पटरी पार करते समय आ गई ट्रेन, कई यात्रियों को रौंदा, 5 की मौत

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सोमवार देर रात कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: पटरी पार करते समय आ गई ट्रेन, कई यात्रियों को रौंदा, 5 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अमरावती, 11 अप्रैल : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सोमवार देर रात कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी जाने वाली एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ यात्री उस समय रेलवे ट्रैक पर उतर गये थे, जब बटुवा गांव में तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन रुक गई थी. उन्होंने कहा कि छह लोग विपरीत दिशा से आ रही कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा, भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है

श्रीकाकुलम की पुलिस अधीक्षक जी आर राधिका ने फोन पर 'पीटीआई-' को बताया, ''अब तक हमने छह शवों की पहचान कर ली है. राजकीय रेलवे पुलिस यह पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रही है कि कहीं और लोग हताहत तो नहीं हुए.''

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).