एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जौनपुर में हमले में एक ही परिवार के छह लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि छह लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और उनपर गोली भी चलाई। पुलिस के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देश की खबरें | जौनपुर में हमले में एक ही परिवार के छह लोग घायल

पुलिस ने बताया कि छह लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और उनपर गोली भी चलाई। पुलिस के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना की निंदा कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया।

उन्होंने ने ''एक्‍स'' पर कहा,''जौनपुर में सरेआम पांच लोगों को गोली मारने की वारदात दिखा रही है कि आज जब उप्र सबसे चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में है तब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो सोचिए बाकी दिनों में उत्तर प्रदेश का क्या हाल होता होगा। लगता है एक गोली भाजपा सरकार के ‘अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ के दावे को भी मारी गयी है।''

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुबह लोगों का एक समूह शेखाहीं गांव निवासी अनुराग यादव के घर पहुंचा और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले में अनुराग यादव समेत परिवार के पांच पुरुष सदस्य और 15 वर्षीय एक लड़की घायल हो गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह हमला आपसी दुश्मनी का नतीजा था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घायलों में से कितने लोगों को गोली लगी है।

कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरपतहां थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने कहा "हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).