एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना श्रीदत्तगंज थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव के पास हुई.

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

बलरामपुर (उप्र), 8 अप्रैल : जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना श्रीदत्तगंज थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव के पास हुई. पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे.

एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह विशंभरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई जिसमें शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), उनके दो बच्चों रुचिका (छह) और दिव्यांशु (चार), शाह के भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : कार्यक्रम में अनुपस्थिति को लेकर अटकलबाजी पर अजित पवार ने मीडिया को लगायी फटकार, कहा- मैं बीमार था’

उन्होंने कहा कि पीड़ित के कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसे जब्त करने के लिए छह टीम गठित की गई है. पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे यहां पहुंच गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).