Sydney: सिडनी के शॉपिंग सेंटर में चाकू हमले में छह लोगों की मौत, संदिग्ध भी मारा गया

हमले में एक बच्चे सहित कई लोग घायल भी हुए हैं. न्यू वेल्स के सहायक पुलिस आयुक्त एंथनी कुक ने संवाददाताओं को बताया कि एक व्यक्ति ने बॉन्डी जंक्शन में वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में नौ लोगों पर चाकू से वार किया जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई.

(Photo : X)

हमले में एक बच्चे सहित कई लोग घायल भी हुए हैं. न्यू वेल्स के सहायक पुलिस आयुक्त एंथनी कुक ने संवाददाताओं को बताया कि एक व्यक्ति ने बॉन्डी जंक्शन में वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में नौ लोगों पर चाकू से वार किया जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इसके बाद एक पुलिस निरीक्षक ने हमलावर पर गोली चलाई जिससे वह मारा गया. पुलिस ने घायलों की स्थिति के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी.

कुक ने कहा कि ऐसा लगता है कि अपराधी ने इस वारदात को अकेले अंजाम दिया और अब कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. घटना से संबंधित वीडियो में शॉपिंग सेंटर के आसपास लोगों की भीड़ के साथ कई एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियां दिखाई देती हैं. चिकित्साकर्मी घटनास्थल पर लोगों का उपचार करते दिखाई दिए. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह, मां प्रतिभा सिंह का ऐलान- VIDEO

घटना के प्रत्यक्षदर्शी रोई हबरमैन ने एबीसी टीवी को बताया कि उसने घटना के दौरान एक दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई. हबरमैन ने कहा, ‘‘और अचानक मैंने एक या दो गोली चलने की आवाज सुनी. हमें नहीं पता था कि क्या करें. बाद में हमें दुकान से सुरक्षित बाहर निकाला गया.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Live Toss And Scorecard: सिडनी में भारत महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

AUSW vs INDW, 1st T20I 2026 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\