एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बुलंदशहर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं राजमार्ग पर बीती रात गांव सब्दलपुर के पास एक वैन और बस के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में वैन में सवार दो महिलाओं सहित छह लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

देश की खबरें | बुलंदशहर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

बुलंदशहर (उप्र), एक मई जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं राजमार्ग पर बीती रात गांव सब्दलपुर के पास एक वैन और बस के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में वैन में सवार दो महिलाओं सहित छह लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

डिबाई थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि हादसे की चपेट में आए सभी लोग खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर के निवासी थे जो संभल से एक मातम कार्यक्रम से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों में रामवती, भूदेवी, प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, रोहित और वैन चालक कालू शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल विमला देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया और पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).