एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, एक अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में शुक्रवार को एक कार ट्रक से टकराने के बाद चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।

देश की खबरें | राजस्थान में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, एक अन्य घायल

जयपुर, 26 अप्रैल राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में शुक्रवार को एक कार ट्रक से टकराने के बाद चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रायसिंह नगर) भंवरलाल ने बताया कि घटना खोखरावाली और सलेमपुरा के बीच हुई।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिये अनूपगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार सवार एक ही परिवार की पांच महिलाओं समेत छह लोग किकरावाली से गांव 86 जी बी में अपने रिश्तेदार के घर शोक सभा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, इस दौरान गांव 17 एसजेएम के पास ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान किकरावाली निवासी हेतराम (45) उनकी पत्नी सुनीता (42), रिश्तेदार लिखमादेवी (55), विद्यादेवी (40), कलावती देवी (48) और कार चालक शंकरलाल (38) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).