विदेश की खबरें | ओकलैंड में स्कूल में गोलीबारी, छह लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओकलैंड (अमेरिका), 29 सितंबर (एपी) अमेरिका के ओकलैंड के एक स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ओकलैंड (अमेरिका), 29 सितंबर (एपी) अमेरिका के ओकलैंड के एक स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे ‘रुड्सडेल न्यूकमर हाई स्कूल’ में गोलीबारी हुई।

स्कूल की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, स्कूल ने हाल में 16-21 वर्ष की आयु के प्रवासियों को पनाह दी थी, जो घरेलू हिंसा व अस्थिरता के कारण अपना देश छोड़कर आए थे।

अधिकारियों ने घायलों के छात्र होने या इनके 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के होने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी।

ओकलैंड के सहायक पुलिस प्रमुख डैरेन एलीसन ने कहा, ‘‘घायल स्कूल से संबद्ध थे, हालांकि वह स्कूल से कैसे जुड़े थे इसका पता लगाया जा रहा है।’’ उन्होंने घटना में किसी छात्र या शिक्षक के शामिल होने संबंधी सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एलीसन ने कहा कि पुलिस एक संदिग्ध का पता लगा रही है हालांकि अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से तीन को ओकलैंड के हाईलैंड अस्पताल और अन्य तीन घायलों को कास्त्रो घाटी के ‘ईडन मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया है।

‘ओकलैंड यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ के प्रवक्ता जॉन ससाकी ने एक बयान में कहा कि जिले के अधिकारियों को ‘‘ओकलैंड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अलावा और कुछ नहीं पता है।’’

‘सिटी काउंसिल’ के सदस्य ट्रेवा रीड ने कहा कि जांचकर्ताओं ने उन्हें बताया कि गोलीबारी बढ़ती ‘‘सामूहिक हिंसा’’ से जुड़ी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\