विदेश की खबरें | ब्रिटेन के शहर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी समेत छह लोगों की मौत : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेवोन और कोर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

डेवोन और कोर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इसे “संकटमय घटना” घोषित किया है लेकिन शहर के कीहेम जिले में क्या हुआ, इसकी विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

प्लाईमाउथ से सांसद ल्यूक पोलार्ड ने ट्वीट किया, “पुलिस ने प्लाईमाउथ के कीहेम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह बहत भयावह है।”

हवाई एंबुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों समेत आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थानीय समयानुसार छह बजकर 10 मिनट पर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को दो महिला और दो पुरुष मृत मिले।

एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर मृत पाया गया, जिसे संदिग्ध हमलावर माना जा रहा है। समझा जाता है कि सभी की मौत गोली लगने से हुई। गोली लगने से घायल एक अन्य महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक अन्य सांसद जॉनी मर्सर ने एक ट्वीट में कहा कि घटना “आंतकवाद से संबंधित नहीं है और न ही संदिग्ध प्लाईमाउथ से फरार हुआ है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\