एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बलरामपुर में दो वाहनों के बीच टक्कर में पति-पत्नी समेत छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर- बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक जीप और ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने की टक्कर में पति-पत्नी सहित छह लोगों की मौत हो गयी.

Uttar Pradesh: बलरामपुर में दो वाहनों के बीच टक्कर में पति-पत्नी समेत छह लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बलरामपुर (उप्र), 21 मई : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर- बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक जीप और ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने की टक्कर में पति-पत्नी सहित छह लोगों की मौत हो गयी. बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार रात लक्ष्मणपुर से एक बारात गैसड़ी थाना क्षेत्र के भगवानपुर जा रही थी, तभी गनवरिया तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली और बारातियों को ले जा रही जीप के बीच भीषण टक्कर हो गयी.

उन्होंने बताया कि पीछे से आ रहा एक अन्य वाहन भी जीप से भिड़ गया. इस हादसे में बसंत (32), पत्नी अमृता (28), लक्षमण (40), वादी (35) और शादाब (26) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अंकित (13) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु के 15 फीसदी और असम में लगभग 3 फीसदी लोग पीएम बदलना चाहते है- सर्वे

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए शिव प्रसाद (52), दुर्गा प्रसाद (26) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं उमेश (13) को लखनऊ रेफर कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).