देश की खबरें | सड़क हादसे में भाजपा विधायक की पुत्रवधू व राजनीतिक करीबी समेत छह लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश्वर सिंह के वाहन (एसयूवी) की लखनऊ राजमार्ग पर एक अन्य वाहन से टक्कर हो गयी जिससे उनकी पुत्रवधू, एक राजनीतिक करीबी समेत छह लोग घायल हो गये।

बहराइच (उप्र), 31 मार्च बहराइच जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश्वर सिंह के वाहन (एसयूवी) की लखनऊ राजमार्ग पर एक अन्य वाहन से टक्कर हो गयी जिससे उनकी पुत्रवधू, एक राजनीतिक करीबी समेत छह लोग घायल हो गये।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि हादसे के समय विधायक वाहन में मौजूद नहीं थे।

कैसरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दद्दन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बहराइच जिले के महसी क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की एसयूवी से कुछ लोग बृहस्पतिवार देर रात बहराइच से लखनऊ जा रहे थे।

इसी दौरान कुंडासर के पास एक वाहन ने एसयूवी को टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर के परिणामस्वरूप एसयूवी पलट कर खड्ड में गिर गयी।

एसयूवी में सवार विधायक के करीबी राजनीतिक सहयोगी अवधेश सिंह, अवधेश की पत्नी जिला पंचायत सदस्य शकुंतला सिंह, अवधेश की बहन ललिता सिंह, विधायक की पुत्रवधू अनुराधा सिंह व वाहन चालक सहित छह लोग घायल हो गये हैं।

विधायक ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अवधेश सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

सुरेश्वर सिंह ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-’ से बताया कि लखनऊ ट्रामा सेंटर में अवधेश सिंह भर्ती हैं और गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अवधेश को आक्सीज़न सपोर्ट पर रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\