विदेश की खबरें | छह लोगों ने अमेरिकी रैपर डिडी पर यौन उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज कराए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह पहली बार है जब अमेरिकी रैपर पर किसी नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
यह पहली बार है जब अमेरिकी रैपर पर किसी नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
मैनहट्टन की संघीय अदालत में कॉम्ब्स के खिलाफ कम से कम छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने सभी मुकदमों से इनकार किया है। ये मुकदमे गुमनाम दर्ज किए गए हैं ताकि आरोपियों की पहचान छिपायी जा सके। इनमें से दो महिलाओं को जेन डूस नाम जबकि चार पुरूष आरोपियों को जॉन डूस नाम दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉम्ब्स ने अपने रुतबे का इस्तेमाल कर उनका उत्पीड़न किया। कुछ ने आरोप लगाया कि रैपर ने उनसे मारपीट की तथा उन्हें नशीला पदार्थ दिया। कुछ अन्य ने आरोप लगाया कि कॉम्ब्स ने उन्हें इनकार करने या उनके खिलाफ बोलने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
मुकदमों में ये कथित अपराध 90 के दशक के मध्य के बताए गए हैं।
इन मुकदमों से कॉम्ब्स की मुसीबतें बढ़ गयी हैं जो पहले ही देह व्यापार और तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इन आरोपों में उन्हें 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)