विदेश की खबरें | पाकिस्तान में एलपीजी टैंकर में विस्फोट से छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से भरे एक टैंकर में विस्फोट होने से एक नाबालिग लड़की सहित छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में 31 लोग घायल हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 27 जनवरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से भरे एक टैंकर में विस्फोट होने से एक नाबालिग लड़की सहित छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में 31 लोग घायल हुए हैं।

बचाव अधिकारियों के अनुसार, मुल्तान के हमीदपुर कनौरा इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

जियो न्यूज की खबर में कहा गया है कि सोमवार को टैंकर में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। विस्फोट के बाद वाहन का मलबा आस-पास के रिहायशी इलाकों में जा गिरा जिससे भारी नुकसान हुआ।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आग बुझाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियों और फोम आधारित उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक रिपोर्ट में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में एक घर से एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट स्थल के आसपास मौजूद करीब 20 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 70 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है।

मुल्तान के शहर पुलिस अधिकारी (सीपीओ) सादिक अली ने जियो न्यूज चैनल को बताया कि विस्फोट में कई घर तबाह हो गये है और पालतू जानवर भी मारे गये है।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक संपदा में खड़े एक टैंकर के वाल्व से गैस रिसाव हो रहा था, जिसकी गंध महसूस होने पर कुछ लोग पहले ही सुरक्षित स्थान पर चले गये थे। लेकिन इसके बाद टैंकर में विस्फोट हो गया।

अली ने बताया कि टैंकर से गैस का रिसाव जारी रहने के कारण अधिकारियों को इलाके को खाली कराना पड़ा है। घायलों में से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला आपातकालीन अधिकारी ने पुष्टि की कि घायलों का इलाज निश्तर अस्पताल में किया जा रहा है, जहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली और गैस आपूर्ति बंद कर दी गई है। मुल्तान-मुज़फ़्फ़रगढ़ रोड को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

पुलिस ने बाद में बताया कि घटना स्थल की पहचान अवैध एलपीजी रिफिलिंग गोदाम के रूप में की गयी है और विस्फोट रिफिलिंग के दौरान हुआ। बड़े गैस टैंकर से छोटे टैंकरों और व्यावसायिक सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी।

उन्होंने यह भी बताया कि बड़ा गैस टैंकर कथित तौर पर तस्करी की गई एलपीजी से भरा हुआ था। गोदाम में मौजूद पांच छोटे और बड़े गैस टैंकर विस्फोट में नष्ट हो गये।

राखी राखी मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें