देश की खबरें | नाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी सहित छह लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलवर जिले की भिवाड़ी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर कथित रूप से भगाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
जयपुर, 28 अप्रैल अलवर जिले की भिवाड़ी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर कथित रूप से भगाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘खुश खेड़ा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी तथा उसके पांच अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया।’’
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने 22 अप्रैल को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मामले जांच के लिए गठित टीम ने मूलतः अलीगढ़ निवासी आकाश सिंह (21) को गिरफ्तार किया था, बाद में उसके पांच अन्य सहयोगियों देवेंद्र मेघवाल (21), इंद्रजीत यादव (24), राहुल शर्मा (21), कृष्ण कुमार (21) सभी स्थानीय निवासी व रामाधर कहार को भी गिरफ्तार किया गया।
मामले में आगे जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

