Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा में दो समूहों के बीच झड़प के सिलसिले में छह लोग गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के भीमगंज क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों और एक पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा आयोजित कर रहे अन्य लोगों के एक समूह के बीच झड़प के बाद तनाव व्याप्त हो गया.

Credit -Pixabay

जयपुर, 25 जून : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के भीमगंज क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों और एक पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा आयोजित कर रहे अन्य लोगों के एक समूह के बीच झड़प के बाद तनाव व्याप्त हो गया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि झड़प के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों के बीच झड़प तब हुई जब एक स्वयंसेवक को गेंद लग गई. भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा, ‘‘हिंदू समुदाय के एक सदस्य द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इतने ही लोगों को हिरासत में लिया गया है. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. यह भी पढ़ें : झारखंड के CM चंपई सोरेन ने पांच सितंबर तक सहायक शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. ’’ पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर एकत्र हुए, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश