देश की खबरें | तीन अलग अलग श्रमिक ट्रेनों के छह यात्रियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया में मडगाव से प्रवासियों को लेकर दरभंगा (बिहार) जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से एक यात्री की बुधवार को मौत हो गई ।

जियो

बलिया में मडगाव से प्रवासियों को लेकर दरभंगा (बिहार) जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से एक यात्री की बुधवार को मौत हो गई ।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार मडगाव से प्रवासियों को लेकर दरभंगा (बिहार) जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार देर शाम बलिया पहुँची । इस ट्रेन से बीमार नेपाल के जनकपुर के थाना दुभी के रहने वाले शोभरन कुमार (28)की रेलवे के डॉक्टर ने जांच की। उसकी हालत नाजुक होने पर उसक जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: एक मई से 3,604 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 48 लाख से अधिक प्रवासियों को ले जाया गया.

इसके पूर्व, सूरत हाजीपुर श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार शाम एक यात्री मृत मिला था । मृतक के पास से मिले परिचय पत्र के जरिये उसकी पहचान बिहार में सारण निवासी भूषण सिंह (58) के रूप में हुई है ।

पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से की अपील, पश्चिम बंगाल की करें मदद, कहा-यह राजनीति का वक्त नहीं.

इस बीच कानपुर में झांसी-गोरखपुर श्रमिक ट्रेन में दो प्रवासी यात्री मृत पाये गये ।

कानपुर सेंट्रल रेलवे पुलिस के थानाधिकारी राम मनोहर राय ने बताया कि मरने वालो में से एक की पहचान राम अवध चौहान :45: के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नही हो पायी है । चौहान आजमगढ. के रहने वाले थे ।

उन्होंने बताया कि दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये है तथा कोरोना संक्रमण की जांच के लिये नमूने ले लिये गये है ।

वाराणसी प्राप्त खबर के अनुसार श्रमिक ट्रेन में दो यात्री वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मृत पाये गये ।

उत्तर पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन वाराणसी के महुवाडीह स्टेशन पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर सुबह आठ बज कर 21 मिनट पर पहुंची । रेलवे पुलिस को इस ट्रेन में दो यात्री मृत मिलें । इनमें से एक की पहचान जौनपुर के दशरथ प्रजापति :30: तथा दूसरे की पहचान आजमगढ. के राम रतन :63: के तौर पर हुई ।

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके रिश्तेदारों को सौप दिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\