जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपये में छह पैसे की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने के अनुरूप अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया भी अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे की तेजी दर्शाता 73.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, छह जनवरी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने के अनुरूप अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया भी अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे की तेजी दर्शाता 73.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.16 प्रति डॉलर पर खुला। यह कारोबार के दौरान 73.05 प्रति डॉलर के उच्चस्तर स्तर तथा 73.19 रुपये प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर तक भी गया।
कारोबार के अंत में अमेरिकी मुद्रा के अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी दर्शाता 73.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ चार माह के उच्च स्तर 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत टूटकर 89.30 पर रह गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 263.72 अंक की गिरावट के साथ 48,174.06 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक, घरेलू पूंजी बाजार में बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 483.64 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।
वैश्विक कच्चा तेल मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 54.08 डॉलर प्रति बैरल चल रही थी।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

