एजेंसी न्यूज

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के छह नये मामले, एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 57 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई, इसमें छह मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के छह नये मामले, एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत
जमात

नोएडा, 12 मई जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 की आई टेस्ट रिपोर्ट में छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, वहीं ग्रेटर नोएडा में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 57 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई, इसमें छह मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे, उनकी कोविड-19 संक्रमण होने की वजह से मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित छह लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 230 हो गई है, जबकि 141 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं। 87 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि 484 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक 4251 लोगों का कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).