देश की खबरें | नौसेना के छह अधिकारी पदोन्नत करके ‘पर्यवेक्षक’ बनाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना के छह अधिकारियों को शुक्रवार को आईएनएस गरुड़ में पदोन्नत करके ‘पर्यवेक्षक’ बनाया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि,15 जनवरी नौसेना के छह अधिकारियों को शुक्रवार को आईएनएस गरुड़ में पदोन्नत करके ‘पर्यवेक्षक’ बनाया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

ये अधिकारी 23वें ‘शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) ऑब्जर्वर कोर्स’ से संबंधित हैं।

रक्षा विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इन्हें पनडुब्बी रोधी युद्धक रणनीति,इलेक्ट्रॉनिक जंग, वायु नौवहन ,उड़ान प्रक्रियाओं और चालक दल संसाधन प्रबंधन तथा अन्य क्षेत्रों में 55 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया।

इसमें कहा गया,‘‘ ये अधिकारी भारतीय नौसेना के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान में ‘ऑब्जर्वर्स’ के तौर पर सेवाएं देंगे और किसी भी अभियान में मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी उठाएंगे।’’

कोच्चि में ‘नेवल शिप रिपेयर यार्ड’ के एडमिरल सुप्रिटेंडेंट रियर एडमिरल दीपक बंसल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे ।

इस अवसर पर सब-लेफ्टिनेंट प्रतीक खंडेलवाल को ‘बेस्ट इन ओवरऑल ऑर्डर्स ऑफ मेरिट’ के लिए ‘बुक प्राइज’ और सब-लेफ्टिनेंट प्राची मिश्रा को ‘ बेस्ट इन फ्लाइंग’ के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान