एजेंसी न्यूज

चंडीगढ़ में छह और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, मामले बढ़कर 225 हुए

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नये संक्रमित मामलों में 38 और 36 वर्षीय महिलाओं समेत सभी लोग बापूधाम कॉलोनी के निवासी हैं जो शहर का सबसे अधिक प्रभावित इलाका है।

चंडीगढ़ में छह और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, मामले बढ़कर 225 हुए
जियो

चंडीगढ़, 23 मई चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के छह नए मामले सामने आये और इसके साथ ही केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 225 हो गयी है ।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नये संक्रमित मामलों में 38 और 36 वर्षीय महिलाओं समेत सभी लोग बापूधाम कॉलोनी के निवासी हैं जो शहर का सबसे अधिक प्रभावित इलाका है।

बापूधाम कॉलोनी के 57 लोगों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, अभी तक कुल 3,749 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,390 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है जबकि 133 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में वर्तमान में ऐसे 43 मरीज हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दो माह के नवजात शिशु को उपचार के बाद पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च से छुट्टी दे दी गई।

अब तक शहर में कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 179 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).