राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत, 110 नये मामले
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में दो व अजमेर, चित्तौड़गढ, जोधपुर तथा कोटा में एक एक और संक्रमित की मौत हो गयी। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 53 हो गया है जबकि जोधपुर में 16 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
जयपुर, सात मई राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 99 हो गयी है। इस बीच 110 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3427 हो गयी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में दो व अजमेर, चित्तौड़गढ, जोधपुर तथा कोटा में एक एक और संक्रमित की मौत हो गयी। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 53 हो गया है जबकि जोधपुर में 16 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच राज्य में बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नये मामले आए जिनमें जोधपुर में 30, जयपुर में 21,चित्तौड़गढ़ में 16, पाली में 10,उदयपुर व अजमेर में 5—5,धौलपुर में 4, कोटा व अलवर में 2—2 तथा जालौर, राजसंमद व सिरोही में एक एक मरीज शामिल हैं। इससे राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3427 हो गयी है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल के 12 और जवानों के संक्रमित मिलने से सीमा सुरक्षा बल में संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).