देश की खबरें | यादवपुर विवि छात्र की मौत के मामले में छह लोग और गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के 18 वर्षीय छात्र की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 16 अगस्त पश्चिम बंगाल में यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के 18 वर्षीय छात्र की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट्स और रजिस्ट्रार को बुधवार को लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में ज्वाइंट सीपी (अपराध) से मिलने के लिए कहा गया।

राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सीवी आनंद बोस छात्र की मौत के बाद विश्वविद्यालय की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुधवार शाम करीब पांच बजे एक बैठक करेंगे।

पुलिस ने तस्वीरों सहित जेयू के छात्र के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लिया है, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि छात्र की रैगिंग में यौन उत्पीड़न का तत्व शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस द्वारा मंगलवार रात चलाए गये अभियान में छह लोगों को पकड़ा गया, जिसमें विश्वविद्यालय के तीन पूर्व छात्र भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, "पूछताछ के दौरान उन्होंने अधिकारियों को बेतुके जवाब दिए, जिसके बाद हमने उन्हें कल रात गिरफ्तार कर लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे छात्र की मौत मामले में संलिप्त हैं। हम उन्हें बाद में अदालत में पेश करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\