विदेश की खबरें | छह प्रवासियों ने की आत्महत्या की कोशिश, बचाव पोत ने आपातकाल की घोषणा की

‘ओशन वाइकिंग’ पोत का परिचालन करने वाले परमार्थ संगठन ‘एसओएस मेडिटरेनी’ ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि पोत में खराब होते हालात के मद्देजनर आपातकाल की घोषणा कर दी गई है जिसमें 180 प्रवासी सवार हैं।

संगठन ने कहा कि उसने बंदरगाह में प्रवेश की अनुमति दिए जाने के सात अनुरोध किए हैं, लेकिन इटली और माल्टा ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इटली और माल्टा में से किसी भी देश की सरकार ने कथित रूप से इनकार किए जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़े | अमेरिका: अलबामा के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 1 की मौत, 4 घायल.

इन प्रवासियों को 25 जून से 30 जून के बीच चार अभियानों के दौरान तस्करी करने वाले लोगों से सागर में असुरक्षित नौकाओं से बचाया गया था।

संगठन ने बताया कि बचाए गए लोगों में एक गर्भवती महिला और 25 अवयस्क हैं, जिनमें से 17 लोग किसी संबंधी या संरक्षक के बिना यात्रा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Worldwide COVID-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना के आंकड़े 1.1 करोड़ के पार, संक्रमण से मरनें वालों की संख्या 5.24 लाख से अधिक.

उन्होंने बताया कि पोत में सवार छह लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश की।

संगठन ने कहा कि किसी देश द्वारा शरण नहीं दिए जाने के कारण प्रवासी मनोवैज्ञानिक दबाव झेल रहे हैं और हताशा में आत्महत्या की कोशिश, झगड़ा करने और लोगों को धमकाने जैसे कदम उठा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)