एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देवरिया में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार को सुबह दो पक्षों के बीच कथित रूप से जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी गयी।

देश की खबरें | देवरिया में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या

देवरिया (उप्र), दो अक्टूबर देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार को सुबह दो पक्षों के बीच कथित रूप से जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी गयी।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे और उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गयी। बताया जाता है कि इस वारदात को दो दिन पहले जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से हुई हत्या के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया है।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि यादव के समर्थकों ने दुबे के घर पर हमला कर दिया, जिसमें दुबे सहित पांच लोग मारे गए।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर दुश्मनी थी।

कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).