एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक के यादगिर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के यादगिर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं और छह महीने के शिशु सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक के यादगिर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

यादगिर (कर्नाटक), पांच अगस्त कर्नाटक के यादगिर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं और छह महीने के शिशु सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात जिले के गुरमीतकल तालुक के अराकेरा (के) गांव के पास हुई।

हालांकि, इस दुर्घटना में तीन साल का एक बालक बच गया। घायल हुए बालक को इलाज के लिए कलबुर्गी के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना कार और सामान से लदे हुए एक वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ परिवार तेलंगाना की एक दरगाह में कुछ धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद यादगिर जिले की ओर लौट रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए लोग रायचूर जिले के लिंगसागुर तालुक के हुट्टी गांव के रहने वाले थे। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

यादगिर के पुलिस अधीक्षक सी बी वेदमूर्ति सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

पुलिस ने गुरमीतकल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).